Breaking News

सराहनीय :: गौरवशाली दरभंगा टीम ने सही समय पर खोला ‘नेकी बैंक’, ठंड में असहाय व गरीबों के लिए वरदान

दरभंगा (विजय सिन्हा) : गौरवशाली दरभंगा टीम ने एक और नेक मुहिम की शुरुआत की, यह मुहिम नेकी बैंक के नाम से शुरु हुआ है जिसका उद्देश्य है असहाय गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अपने आस पास के ऐसे परिवारों से वस्त्र एकत्रित करना जो लोग अपने घरों में उस वस्त्र का उपयोग नही करते हो। हर घर में कुछ ऐसे कपड़ों का अम्बार लगा होता है जो या तो पुराना हो गया हो या फिर उसकी जगह किसी नए-नए डिजाइनों वाले वस्त्र ने ले ली हो। और घर के सदस्यों के लिए वो वस्त्र कचरे के समान हो गया हो। 

इन्ही पुराने वस्त्रों को गौरवशाली दरभंगा टीम एकत्रित कर नेकी बैंक की स्थापना करेगी और आज से ही अपने कार्य को शुरू करेगी अर्थात् जब रात में दरभंगा सो रही होगी तब गौरवशाली दरभंगा टीम जगेगी और उन खुदा के नुमाईशो को राहत देने का काम करेगी जो ज़िन्दगी की जद्दो-जहद में ठंड की गिरफ्त में कैद हो गए है।
आज कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक मनीष राज ने कहा की छोटे छोटे कामों से समाज की परेशानियों को दूर किया जा सकता है और इसी दिशा में आज इस मुहिम की शुरुआत की गई है।इस कार्यक्रम के तहत आज से हर दिन गौरवशाली दरभंगा टीम के सदस्य डोर टू डोर जाएंगे और पुराने वस्त्रों को एकत्रित कर सर्द रातों में सड़कों के किनारे असहाय लोगों को वस्त्र वितरित करेंगे।


साथ ही टीम ने दरभंगा की आवाम से आग्रह किया की सभी टीम के इस मुहिम में सहयोग करें साथ ही यदि कोई टीम को सहयोग करना चाहते तो टीम के सदस्य को सुचित करें।
इस पुनित कार्यक्रम में राहुल कुमार, संतोष चौधरी, कल्पराज नागवंशी, रवि प्रकाश, कुमार अभिषेक, दीपेश यादव, दिवाकर, शुभम, अविनाश,श्याम पासवान, शुभम शेखर,रोहित कुमार,पीयूष सिन्हा, राम नाथ महासेठ,अरुण ठाकुर,जयश कुमार आदि उपस्तिथ थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *