Breaking News

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत अर्जी खारिज

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत अर्जी खारिज

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

सीबीआई के विशेष जज वत्सल श्रीवास्तव ने उन्नाव रेपकांड मामले में निरुद्ध विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बीते एक दिसंबर को सीबीआई की इस विशेष अदालत से शशि की भी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। बीते 11 जुलाई को सीबीआई ने नाबालिग से रेप के इस मामले में इन दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत अर्जी खारिज

सीबीआई ने सेंगर व शशि को आईपीसी की धारा 120बी सपठित धारा 363, 366, 376(1) व 506 के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत भी आरोपी बनाया है। सीबीआई ने आरोप पत्र में कुल 49 गवाह व 40 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए हैं। चार जून, 2017 की इस घटना में विधायक सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता के साथ अपने आवास पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता को वहां शशि लेकर गई थी। 14 अपै्रल, 2018 को सीबीआई ने इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके अगले दिन उनकी महिला सहयोगी शशि सिंह को भी गिरफ्तार कर जेला भेजा गया। 12 अप्रैल, 2018 को सीबीआई ने इस मामले की एफआर दर्ज कर विवेचना शुरु की थी।

पढ़ें यह भी खबर

स्कूली वाहनों में जीपीसएस, सीसीटीवी व स्पीड गर्वनर लगाना अनिवार्य

हरदोई और रामपुर में विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी

चुनाव परिणाम :: मुरझाया कमल लहराया हाथ, मोदी शाह को मात राहुल गांधी को मिला जनता का साथ

यूपी::बुलंदशहर हिंसा: जानिए यूपी में कब-कब भीड़तंत्र के हमले का शिकार हुई खाकी

इस्तीफा :: उर्जित पटेल के बाद अब सुरजीत भल्ला ने पीएमईएसी पद से दिया इस्तीफा

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *