Breaking News

यूपी के 40 लाख गरीब परिवारों को अब हर माह चीनी देगी सरकार

यूपी के 40 लाख गरीब परिवारों को अब हर माह चीनी देगी सरकार

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

राज्य सरकार अंत्योदय श्रेणी में आने वाले करीब 40 लाख गरीब परिवारों को चीनी देगी। इस योजना में हर माह प्रति व्यक्ति एक किलो के हिसाब से चीनी दी जाएगी। इसे रिवर्स ई-ऑक्शन के मध्यम से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इस योजना में करीब चार लाख टन चीनी खरीदने का अनुमान लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पत्रकारों को कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने अंत्योदय श्रेणी में आने वाले परिवारों को चीनी देने का निर्देश राज्यों को दिया है। इसके आधार पर उत्तर प्रदेश में ई-टेंडरिंग के मध्यम से चीनी खरीदने का फैसला हुआ था। ई-टेंडरिंग से चीनी लेने में कठिनाई आ रही थी और टेंडर भी कम आ रहे थे।

यूपी के 40 लाख गरीब परिवारों को अब हर माह चीनी देगी सरकार

राज्य सरकार ने इसलिए अब रिवर्स ई-ऑक्शन के माध्यम से चीनी खरीदने का फैसला किया है। रिवर्स ई-ऑक्शन में खुला टेंडर होता है। इसमें डाले गए सबसे कम दर के टेंडर को कोई भी देख कर इससे कम दर पर संशोधित नया टेंडर डाल सकता है।

उन्होंने बताया कि रिवर्स ई-ऑक्शन में अधिक संख्या में चीनी आपूर्तिकर्ता भाग ले सकते हैं। प्रतिस्पर्धा होने के कारण चीनी की दाम भी कम हो सकते हैं। रिवर्स ई-ऑक्शन के माध्यम से खरीद में समय व लागत ई-टेंडरिंग की अपेक्षा कम आती है। राज्य सरकार ने इस पर विचार-विमर्श के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 11 सितंबर 2018 को संपन्न बैठक में चीनी खरीद रिवर्स ई-ऑक्शन से करने पर सहमति जताई थी।

इसके लिए केंद्र सरकार की एमएसटीसी कंपनी काम करेगी। रिवर्स ई-ऑक्शन मंडलवार किया जाएगा। एमएसटीसी कंपनी केंद्र सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाली मिनी रत्न कंपनी है। कंपनी रिवर्स ई-ऑक्शन के लिए मंडलवार ई-पोर्टल बनाएगी।

पढ़ें यह भी खबर

स्कूली वाहनों में जीपीसएस, सीसीटीवी व स्पीड गर्वनर लगाना अनिवार्य

हरदोई और रामपुर में विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी

चुनाव परिणाम :: मुरझाया कमल लहराया हाथ, मोदी शाह को मात राहुल गांधी को मिला जनता का साथ

यूपी::बुलंदशहर हिंसा: जानिए यूपी में कब-कब भीड़तंत्र के हमले का शिकार हुई खाकी

इस्तीफा :: उर्जित पटेल के बाद अब सुरजीत भल्ला ने पीएमईएसी पद से दिया इस्तीफा

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *