Breaking News

म.प्र. :: शिवराज सिंह चौहान ने हार स्वीकारते हुए सीएम पद से दिया इस्तीफा, मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की बनेगी सरकार

डेस्क : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। शिवराज ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए जनमत का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मप्र में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला, लेकिन संख्या बल में वह पीछे रही। सीएम ने कहा हम संख्या बल का सम्मान करते हैं। इसके बाद से राज्यपाल के पास इस्तीफा देने पहुंचे। अब यह साफ हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
राजभवन से बाहर आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मैं मुक्त हूं, मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया है। हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ मिला और वोट भी जमकर मिले। मैंने कमलनाथ को जीत की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां कही- ना हार में, ना जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पर पर जो भी मिले, ये भी सही वो भी सही।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *