Breaking News

बिहार :: दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी को सौंपी मठ-मंदिर एवं महंथों की सूची

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार कार्ययोजना बना रही है। इसी क्रम में आज जिला भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विस्तारक, मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मठ-मंदिर के पुजारियों व महंथों की सूची, बुथों की टोली, शक्ति केन्द्रों की टोली, मंडलों की टोली, मोटरसाइकिल धारकों की सूची आदि जिला प्रभारी राजकुमार झा को सौंपी।

जिला प्रभारी श्री झा ने कहा कि 16 दिसम्बर को दरभंगा लोकसभा का परिवार सम्पर्क अभियान के तहत विधानसभा टोली सह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। 13-31 दिसम्बर तक होने वाले परिवार सम्पर्क अभियान की जानकारी दी जाएगी। जिसके तहत घर-घर जाकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे गरीब कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। क्षेत्रिय विस्तारक राजेन्द्र मंडल ने कहा कि पूरा विपक्ष सिर्फ अफवाह फैलाने में माहिर है। उसका जवाब देश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। बैठक में पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी यादव, विजय चौधरी, सुजित मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, संतोष पासवान, रमाशंकर ठाकुर, मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, विवेकानंद पासवान, धर्मशीला गुप्ता, संजीव गुप्ता, संजय राय आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *