जनवरी के अंतिम सप्ताह से पॉइंट ऑफ सेल मशीन लगाने का काम शुरू लाभूकों के अंगूठा पहचानेगी तभी मिलेगा राशन
(बिहार-संजय कुमार मूनचुन) :- बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन साहनी ने सूचना भवन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की बिहार मे 212 सप्लाई अफसर और इंस्पेक्टर की जल्द होगी बहाली बिहार लोक सेवा आयोग से रिक्तियों संबंध अधियाचन भेजी गई है॰ साथ ही उन्होने बताया की बिहार में आठ करोड़ 57 लाख उपभोक्ताओं को राशन दुकानों से सस्ती दर पर अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2014 लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है यहां डोर स्टेप डिलीवरी के .माध्यम से राशन दुकानों में अनाज पहुंचाया जाता है मंत्री ने कहा कि आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदन चार लाख नए राशनकार्ड कार्ड जारी किए गए हैं दो लाख 22 हजार अपात्र राशन कार्ड रद्द किए गए हैं उन्होंने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए 55 हजार राशन दुकानों में जनवरी के अंतिम सप्ताह से पॉइंट ऑफ सेल मशीन लगाने का काम शुरू हो जाएगी मशीन जब अंगूठा पहचानेगी तभी राशन मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते खाद्य उपभोक्ता मंत्री
उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए इस माह के अंत तक अतिरिक्त सभी 13 हजार राशन दुकानों को लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा धान खरीद का 30 लाख टन लक्ष्य को पूरा किया जाएगा अब तक तीन लाख किसानों ने निबंधन कराया है हालांकि अलग-अलग फसलों में चार बार कृषि कर्म पुरस्कार पाने वाला बिहार अनाज उत्पादन के मामले में 5 साल पुराने पायदान पर पहुंच गया है जो 2012 13 में 1.78 करोड़ टन था। वहीं मक्के के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है जो पिछले साल 27.5 5 लाख टन से बढ़कर इस वर्ष 31.20 लाख टन पहुंच गया है। 212 सप्लाई अफसर और इंस्पेक्टर की जल्द होगी बहाली बिहार लोक सेवा आयोग से रिक्तियों संबंध अधियाचन भेजी गई है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !