Breaking News

बिहार :: दरभंगा प्रक्षेत्र में बीते सात दिनों में 167 अभियुक्तों ने पुलिस दबिश के कारण किया सरेंडर – डीआईजी

दरभंगा (विजय सिन्हा) : पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 31 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक कुल 167 अभियुक्तों को पुलिस दबिश के बाद गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण करने की जानकारी दी है। इस संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने सोमवार को बताया कि दरभंगा में 40, मधुबनी में 43 और समस्तीपुर में 84 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिनमें कई शीर्ष अपराधी भी शामिल हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना कांड संख्या 1/19 कत्ल मामले के मुख्य आरोपी धर्मशिला देवी एवं मिथिलेश दास को गिरफ्तार किया गया है। पहिया वाहन दो कार एक पिकअप भान एक टेंपो एक मिनी ट्रक एवं और 18000 रुपया बरामद किए गए हैं। 

इस संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना कांड संख्या 1/19 के मुख्य आरोपी धर्मशीला देवी एवं मिथिलेश दास को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक देसी पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस, एक गोली, एक मैगजीन समेत 9 दो पहिया वाहन, 2 कार, एक पिकअप वान, एक टेंपो, एक मिनी, ट्रक एवं 18000 रुपये बरामद किए गए हैं।

उन्होंने ने बताया कि दरभंगा में यातायात अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 1 लाख 1 हजार 900, मधुबनी से 1 लाख 10 हजार 450 और समस्तीपुर से 1 लाख 10 हजार 300, कुल 3 लाख 22 हजार 650 वसूल किए गए हैं। इसके अलावा 1 सप्ताह के अंदर 863 लीटर देशी शराब और 1680 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं अवैध शराब के साथ दरभंगा से 17, मधुबनी से 20, समस्तीपुर से 14, कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के सोनकी ओपी कांड संख्या 474/ 18 की अपहर्ता मधु देवी, बहेड़ी थाना कांड संख्या 4/19 की ललिता कुमारी एवं सिमरी थाना कांड संख्या 152/18कि अपहर्ता सकीना परवीण को बरामद किया गया है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *