Breaking News

बिहार :: खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, कालाबाजारी चरम पर बेपरवाह अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

दरभंगा / बेनीपुर : अनुमंडल क्षेत्र में रासायनिक खाद की अनुपलब्धता के काऱण छोटे किसान हकलान हो रहे है । खाद के लिये किसान भटक रहे है लेकिन सही खाद उन्हें नहीं मिल रहा है । यदि कहीं मिल भी रहा है तो ऊचे दामों पर जिसे खरीदने की हिम्मत छोटे किसान नहीं कर पा रहे है । 

 

सुखाड़ की मार झेल रहे किसान किसी तरह से गेहूँ तो बो दिये , पटवन कर दिये लेकिन पटवन के बाद गेहूँ में खाद नहीं दे पा रहे हैं । खाद नहीं देने पर फसल की स्थिति कैसी होगी सहज अनुमान लगाया जा सकता है । पोहद्दी के बैजू झा , नवी अहमद , महिनाम के सुरेश झा , बजरंगी मिश्र , दाथ के मोहन राय , मझौड़ा के नवीन ठाकुर आदि के अनुसार गेहूँ में पटवन के बाद युरिया देना होता है जो नहीं मिल रहा है । दूकानदार दूगुने दाम पर दे रहा है । इस संबंध में बी ए ओ बेनीपुर का कहना है कि इस तरह की शिकायत उन्हें नहीं मिला है । शिकायत मिलने पर दूकानदारों के बिरुद्ध कारबाई होगी ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *