Breaking News

बिहार :: दरभंगा घराने के गायक पंडित प्रेम कुमार का सोदाहरण व्याख्यान

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग, ललित कला संकाय में सोदाहरण -व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद में विश्वविद्यालय संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग एवं दरभंगा घराना के सुप्रसिद्ध गायक डॉ. पं. प्रेम कुमार मल्लिक द्वारा आरम्भ में राग मुल्तानी प्रस्तुत किया गया। बन्दिश के बोल थे -‘नैनन में आन- बान… ‘। वहीं ” दरभंगा घराना में चारों पट की गायकी ” विषयक सोदाहरण-व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए पं. मल्लिक ने राग मुल्तानी का शास्त्रीय विवेचन भी किया। 

अपनी प्रस्तुति के अन्त में ‘याद पिया की आए ‘ ठुमरी की सुन्दर प्रस्तुति की। उनके साथ तबला पर संगति शिव नारायण महतो ने की। आरम्भ में विभागाध्यक्षा डॉ. लावण्य कीर्ति सिंह ‘ काव्या ‘ ने आगत अतिथियों का परम्परागत ढंग से स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण ने किया। कार्यक्रम में विभागीय छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सुनील कुमार ठाकुर, हेमेंद्र कुमार लाभ, डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *