Breaking News

बिहार :: 115 ईंट चिमनी भट्ठा का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग और ड्रग कंट्रोलर के विरूद्ध कारणपृच्छा जारी करने का डीएम ने दिया आदेश

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला का डाटावेश तैयार करने का आदेश खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को दिया है। जिलाधिकारी आंतरिक संशाधन से जुड़े विभागों के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने पाया कि कुछ विभाग राजस्व वसूली में लक्ष्य से आगे चल रहे हैं, तो कुछ विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। 

जिलाधिकारी ने वन विभाग और ड्रग कंट्रोलर के विरूद्ध कारणपृच्छा जारी करने का आदेश दिया है। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार निबंधन विभाग ने पिछले माह के 11 करोड़ 96 लाख के तुलना में इस माह 12 करोड़ 42 लाख राजस्व प्राप्त किया है। वहीं परिवहन विभाग पिछले 2 माह में लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 4 करोड़ 79 लाख का राजस्व प्राप्त किया है। नगर निगम भी लक्ष्य के विरूद्ध 90 प्रतिशत वसूली की है। वहीं दूसरी ओर खनन, उद्योग, और वन विभाग लक्ष्य के तुलना में काफी कम राजस्व प्राप्त किया है। खनन विभाग में 255 र्इंट चिमनी भट्ठा में से महज 140 ने टैक्स जमा किया है। शेष 115 चिमनी का भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया गया है।

बैठक में वन विभाग के किसी भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। जिसके कारण उनके और ड्रग कंट्रोलर के विरूद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बिरेन्द्र नारायण पांडेय, प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *