Breaking News

बिहार :: दरभंगा में एम्स निर्माण के व्यवधान को लेकर आयुक्त कार्यालय पर मिथिला संघ का धरना

दरभंगा : अखिल भारतीय मिथिला संघ और मिथिला विकास संघ के संयुक्त तत्वावधान में एम्स की स्थापना में उत्पन्न गतिरोध को दूर कर उसकी स्थापना को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मिथिलांचल की हृदय स्थली दरभंगा में करोड़ो लोगो की चिर आकांक्षा की पूर्तिका राह प्रशस्त हुआ किन्तु अचानक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा इसकी प्रस्ताव को विभिन्न शर्तो के साथ खारिज करने की खबर से लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है। 

जो कभी भी जनांदोलनका रूप ले सकता है। वक्ताओ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एम्स की स्थापना में उत्पन्न व्यावधान को दूर कर फिर से प्रस्ताव नहीं भेजा गया, तो विभिन्न जनसंगठनों को साथ लेकर व्यापक रूप से जनान्दोलन खड़ा किया जाएगा।

विनय कुमार झा “संतोष ” की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संघ के महासचिव सुजीत कुमार आचार्य, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, प्रवक्ता रौशन कुमार झा, संरक्षक राम कुमार झा भाकपा जिला सचिव नारायणजी झा, कांग्रेस नेता राम नारायणझा, राजीव कुमार चौधरी, माकपा नेता केवल ठाकुर, लोक संस्कृति मंच के महासचिव उदय शंकरमिश्रा, मिथिला संघर्ष समिति के कमलेश झा, अहमद अली तमन्ने, राम सखा पासवान, विश्वनाथ मिश्रा, प्रेम कुमार झा “बौआ “बरुन कुमार झा, राम नाथ पंजियार, शैलेन्द्र कुमार कश्यप, मृत्युंजय मृणाल, शरद सिंह, आशुतोष मिश्रा, अरशद सिद्दीकी, ज्योति सिंह, शत्रुघ्न झा, जय भारद्धाज, विकास कुमार, मदन चौधरी, गणेश मंडल आदि प्रमुख थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *