दरभंगा / बेनीपुर : प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है और इसका खामियाजा सबसे अधिक महिलाओं को भुगतनी पड़ती है। परेशानी से आजिज होकर गणेश बनौल बलनी गांव के आधा दर्जन महिलाओ ने अनुमंडल कार्यालय के समकक्ष पेयजल संकट को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। पारो देवी, सुर्यमुखी देवी, अमोला देवी, प्रेम देवी आदि लोगों ने बताया कि गांव के 80 प्रतिशत चापाकल में पानी नहीं आ रहा है। 
कुछ दिनों पूर्व टैंकर से जलपूर्ति किया जा रहा था, जो 3-4 महीने से जलपूर्ति कि जा रही थी। वह कम से कम अविलंब चालू कर दिया जाय, ताकि पेयजल संकट तत्काल कम हो। बताते चलें कि पानी का लेयर नीचे स्तर तक चले जाने के कारण क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जल संकट गहराता जा रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र में नल जल योजना बिलकुल फेल है। कुछ पंचायतों में योजना चालू हुआ, उससे भी पानी लोगों को घर तक नहीं पहुंच पाया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !