Breaking News

बिहार :: एक ही मोहल्ले के दर्जनों बच्चे खसरा रोग से हुए ग्रसित, नहीं मिल रहा बेहतर इलाज

दरभंगा / बेनीपुर : बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कुछ ही दूरी पर अवस्थित नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड 6 अंतर्गत मोहम्मदपुर काजियाना मुहल्ले में दर्जनों बच्चे अचानक खसरा रोग से पीड़ित हो गये हैं। मंगलवार को मोहमदपुर निवासी मो. एहसान की पत्नी ने अपने 7 वर्षीय पुत्र मो इरशाद, पीर अंजुमन काकरी के 4 वर्षीय पुत्री शगुफ्ता परवीन, मो. जाहिद के 8 वर्षीय पुत्र मो. शाहिद, मो. सादिक के 5 वर्षीय पुत्र मो. राशिद सहित पूरे मुहल्ले में एक दर्जन से अधिक बच्चे 4 दिनों के अंदर में इस खेसरा रोग से ग्रसित हो गया है। 

इस दौरान शगुफ्ता परवीन की मां, राशिद के पिता मो. सादिक सहित कई लोगों ने बताया कि 4 दिनों में ही बच्चों की स्थिति नाजुक हो गया है। सूचना के 3 दिन बाद मंगलवार को एक चिकित्सक मुहल्ले में आकर सभी बच्चों का जांच किया पर न तो कोई दवा दिया गया ना ही कोई सलाह, वे लोग भी देख कर चले गए लोगो ने कहा कि इस मुहल्ले के बच्चों को नियमित टीकाकरण नहीं हो रहा है। जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ रहे आशा कार्यकर्ता सीमा कुमारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आशा सिर्फ गर्भवती महिलाओं को खोजती रहती है। टीकाकरण के प्रति कोई अभिरुचि नहीं दिखाती। इस संबंध में पूछने पर बहेड़ा पीएचसी प्रभारी डा. अमरनाथ झा ने बताया कि कुछ बच्चों को बीमार पड़ने की जानकारी मिलने पर डा. एजाज के नेतृत्व में चिकित्सा एवं कर्मियों का दल वहां भेजा गया था। कुछ बच्चे को चिकन पॉक्स हो गया हैं। वहां टीकाकरण करने का आदेश दिया गया है।

वहीं जांच दल में गये चिकित्सक एजाज ने कहा कि 8 बच्चों की जांच किया गया, जबकि वहां 16/ 17 बच्चे को बीमार होने की जानकारी लोगों द्वारा दी गई। जांच दल में डा. एजाज के अलावे प्रबंधक राजीव रंजन, एमएनई राजीव कुमार झा के अलावे दो मॉनिटर शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *