Breaking News

बिहार :: सोंच समझ कर अपने मतों का करें प्रयोग – डॉ. शकील

दरभंगा / सिंहवाड़ा : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से भारत की जनता को केन्द्र सरकार ने ठगने का काम किया है। अबकी बार के चुनाव में आप सभी सोंच समझ कर मतों का प्रयोग करें। घोरदौर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शकील ने अपने 30 मिनट के भाषण में 60 बार प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की और इस क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नहीं बख्सा।  

सनद रहे कि डॉ. शकील पिछले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर तीसरे नम्बर पर थे। हलांकि इस बार महागठबंधन की ओर से कौन प्रत्याशी होगा यह तो भविष्य बताएगा, लेकिन डॉ. शकील जनसम्पर्क अभियान में जुट गये हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी, पुण्यानंद मिश्र, अनिल वर्मा, गुलाब हाफिज सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. शकील ने आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाले कांग्रेस की रैली में लोगों को आने का निमंत्रण दिया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *