Breaking News

बिहार :: बेरोजगार युवाओं के लिए तीन योजनाएं, “आर्थिक हल-युवाओं का बल” शिविर का आयोजन

दरभंगा / जाले : प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित ट्राइसम भवन के प्रांगण में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत, आर्थिक हल युवाओं का बल, कार्यक्रम की सफलता को लेकर दो दिवसीय शिविर आयोजित की गई। शिविर का उद्घाटन उप प्रमुख डॉ. अब्दुल राजिक व बीडीओ राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर के माध्यम से शिक्षित युवाओं को हुनरमन्द बनाकर रोजगार से जोड़ने को लेकर, विभिन्न स्वंयसेवी संगठनों द्वारा युवाओं का निबंधन प्रारम्भ हो गया है। 

शिविर में निबंधन को आए युवाओं को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए तीन योजनाओ पर विशेष बल दिया गया है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना, जिसके तहत 20 से 25 आयुवर्ग के युवाओं को रोजगार तलाशने के लिए 2 वर्ष तक प्रति माह एक हजार रुपए का आर्थिक मदद मिलेगा। बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए चार लाख तक क्रेडिट कार्ड शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराएगी। वहीं कुशल युवा कर्यक्रम के तहत मैट्रिक या सम कक्ष उतीर्ण 15 से 28 आयुवर्ग के युवाओं को हिंदी, अंग्रेजी भाषा में संवाद कौशल तथा बुनियादी कम्प्युटर ज्ञान से प्रशिक्षित कर कुशल व हुनरमन्द बनाकर रोजगार सृजन के लायक बनाया जाएगा।

इस योजनाओ से लाभ के लिए शिविर के दौराम प्रखण्ड भर से आए 245 युवाओं ने अपना अपना फॉर्म जमा किया। जिसे जाले स्थित अपना यूनिक फाउंडेशन एवं ब्लॉक स्किल डेवलपमेंट जाले द्वारा आॅन लाइन आवेदन जिला निबंधन परामर्श केंद्र को किया गया। मौके पर मौजूद डीआरसीसी के प्रबंधक तौसीफ इमाम हाशमी ने सभी आवेदकों का मौखिक परीक्षा लिए। प्रखण्ड व अंचल के सभी कर्मचारी पदाधिकारी इस शिविर में मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *