Breaking News

बिहार :: कोढ़ा गिरोह का एक सदस्य धराया, वाहन चेकिंग के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

दरभंगा : जिले में बैंक से पैसा निकाल कर ले जाने वाले कई लोगों को लूटने वाला कोढ़ा गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने हाल के दिनों में हुए कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि लहेरियासराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास वाहन चेकिंग के दरमियान एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई। जिसकी पहचान स्व. देवा यादव का पुत्र शिव कुमार जो जुराबगंज थाना कोढा कटिहार का रहने वाला है। चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। 

इसके पास से दूसरे के नाम का आधार कार्ड जिस पर इसका फोटो लगा हुआ है, बरामद किया गया। वहीं कई जाली कागजात के साथ सिम भी बरामद किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस ने स्वीकार किया है कि वह कोढ़ा ग्रुप का सक्रिय सदस्य है और इसका काम बैंक के आसपास रेकी कर झपट्टा मारकर पैसा छीना है। वहीं अपराधी ने स्वीकार किया है कि केनरा बैंक के पास से 5 दिन पहले सवा लाख रुपया इसके और उसके साथियों के द्वारा छीनकर भागा गया है।

वहीं शहर के दोनार चौक लाल बाग एनसीसी कैंपस आदि जगहों से पैसे छीनने की बात स्वीकार की है। वहीं उसने बताया कि इन सभी घटनाओं में इसी के गांव नया टोला जुराब गंज थाना कोटा का रहने वाला कैलाश यादव का पुत्र टिंकू कुमार, कन्हैया यादव का पुत्र दीपक कुमार, लुले यादव का पुत्र विनोद कुमार, देवा यादव का पुत्र गगन कुमार, और अभिषेक कुमार शामिल है पुलिस ने उसके पास से 4500 रुपए भी बरामद किए हैं। मौके पर लहेरियासराय थाना अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *