Breaking News

कर्पूरी जयंती :: दरभंगा में विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन, जगह-जगह याद किये गये जननायक

दरभंगा : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यकमों का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कर्पूरी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी, रामकुमार झा, मिश्रीलाल यादव, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, राजू तिवारी, शंकर जायसवाल, ज्योति कृष्ण झा लवली, संगीता साह, ओमप्रकाश सिंह, सुंदरलाल चौधरी, विकास चौधरी, रिंकु राम, अंकुर गुप्ता, श्रवण महतो, संजय ठाकुर, अनिल राम आदि उपस्थित थे। वहीं हिन्दी समाहार मंच के तत्वावधान में शुभंकरपुर मुहल्ला में अखिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कर्पूरी जयंती का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर विरोधियों का भी सम्मान करते थे। उन्होंने उनके दरभंगा के प्रवास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर बैद्यनाथ सिंह, चंद्रमोहन पोद्दार आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ कुमार सिन्हा ने किया। बहेड़ी संवाददाता के अनुसार बघौनी स्थित कर्पूरी चौक पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उनके न्याय के साथ विकास का सिद्धांत आज भी काफी प्रासंगिक व प्रेरणादायक है। इस मौके पर जैनेन्द्र कुमार सिंह, मो. दस्तगीर, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, विमल कांत झा, प्रदीप कुमार सिंह, संतोष कुमार, मो. कोनैन, महेश प्रसाद सिंह, सीताराम साफी, बैकू पासवान, प्रकाश झा, अजीत कुमार सिंह, शम्भु प्रसाद सिंंह, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।

वहीं केवटी संवाददाता के अनुसार भूमि संघर्ष मोर्चा की ओर प्रखंड मुख्यालय में कर्पूरी जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को बीडीओ महेशचंद्र, सीओ अजीत कुमार झा, पिंटु कुमार, राजेन्द्र चौपाल, ललित साह, कैलाश यादव, शशिविंद यादव, गंगा प्रसाद महतो, सूरज यादव, लालू यादव आदि ने विचार रखे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *