Breaking News

बिहार :: दरभंगा में जननायक कर्पूरी ठाकुर विकास मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ

दरभंगा : जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ चन्द्रशेखर सिंह द्वारा कर्पूरी चौक पर अवस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी ने भारत छोड़ो अन्दोलन में उनकी भूमिका की सराहना की तथा भारत के स्वतंत्र होने पर बिहार के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की भी प्रशंसा की। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने 1970 में ही मद्य निषेध को पूरे बिहार में लागू किया था। 

वे सन् 1975-77 की संपूर्ण क्राँति के भी एक महत्त्वपूर्ण नेता थे। कार्यक्रम स्थल पर अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच श्री बिरेन्द्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्त्ता श्री अनिल झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि शंकर तिवारी तथा जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नगर विधायक संजय सरावगी की उपस्थिति में बेंता नेपाली कैम्प, लहेरियासराय अवस्थित मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर विकास मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट टूनामेंट का भी शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित सभी खिलाडि़यों का परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *