Breaking News

बिहार :: सामाजिक समरसता को प्रभावित करता है फेक न्यूज – साकिब इकबाल खां

दरभंगा (विजय सिन्हा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में फेक न्यूज एवं मीडिया विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकार साकिब इकबाल खां ने कहा कि फेक न्यूज की बाढ़ सी आ गई है। यह उन्मादी होता है और इससे जान-माल की क्षति होती है। 

उन्होंने कहा कि इससे सबसे अधिक नुक्सान इतिहास और सामाजिक समरसता को होता है। उन्होंने कहा कि जुकर वर्ग ने इसे रोकने के लिए कठोर कदम उठायें हैं। अल्ट न्यूज-फेक न्यूज के खिलाफ काम कर रहा है।

इस मौके पर प्रो. जफर हबीब लिखित पुस्तक फनकारान-ए-बिहार, खंड-2 का लोकार्पण हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रभानु प्रसाद सिंह और पत्रकार साकिब इकबाल खां ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कृष्णानंद प्रतिहस्त ने किया। इस मौके पर शंकर कुमार, हरिओम कुमार, खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *