Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप को बताया मरू धरा का महान योद्धा

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप को बताया मरू धरा का महान योद्धा

दरभंगा। महाराणा प्रताप की जयंती पर जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त व उनके समाज और राष्ट्र को दिये योगदान को याद किया।

 

 

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप को मरू धरा का महान योद्धा बताते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए आन, बान व शान कायम रखते हुए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा तथा वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे।

 

श्री राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है। कई देशों के लोगों ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आन्दोलन चलाये हैं।

 

Check Also

दरभंगा में रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू, DSO सुरेश कुमार ने कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को …

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से विवादों के त्वरित निपटारे पर जोर

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार …

निशांत कुमार के आगमन से बिहार की राजनीति को मिली नई ऊर्जा – राजेश्वर राणा

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जनता दल (यूनाइटेड) के युवा नेता राजेश्वर राणा …