Breaking News

बिहार :: करीब तीन दशक बाद कांग्रेस की “जन आकांक्षा रैली” होगी ऐतिहासिक

दरभंगा : कांग्रेस की पटना में होने वाले जन आकांक्षा रैली को लेकर जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक रामकलेवर सिंह और सह पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह उपस्थित थे। पर्यवेक्षक श्री सिंह ने कहा कि 29 वर्षों के बाद बिहार में कांग्रेस की रैली होने जा रही है। 

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने के लिए पूरा गांधी मैदान भरेगा और रैली ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने की। बैठक में महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पूनम झा, पूर्व निगम पार्षद फिरदौश जहां, मो. असलम आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा झंझारपुर समेत पांच सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

डेस्क। पीएम मोदी आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए पीएम …

एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार …

दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *