Breaking News

चुनाव 2019 :: बागी फातमी निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में, टूट के कगार पर आरजेडी

दरभंगा : दरभंगा से चार बार सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने राजद से टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से बगावत करते हुए दरभंगा और मधुबनी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार होने की घोषणा की है।

प्रेस कांफ्रेंस में अली अशरफ फातमी व उनके समर्थक

पंडासराय स्थित पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों के सामने श्री फातमी पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा वकील दोनों जगहों के लिए नामांकन पत्र तैयार कर रहा है। मैं लड़ू या मेरे दोस्त लड़ें इसकी घोषणा आगामी 3 अप्रैल को होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से मैं मुसलमानों का चेहरा हूं। पार्टी मुझे निकाल सकती है, पर कौम मुझे नहीं निकाल सकता। उन्होंने कहा कि मेरा टिकट काटने से पूरे बिहार में पार्टी पर असर पड़ेगा। खासकर दरभंगा-समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी सहित छ: संसदीय क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ेगा। श्री फातमी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जिस जगह पर मैं बैठा हुआ हूं, वह पार्टी के लिए गिरवी है। मेरा बेटा जो विधायक है, वह 73 हजार रूपया दे रहा है। जिसका प्रमाण स्टेट बैंक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मैने रेल बुक किया। जिसका प्रमाण मेरे पास है। श्री फातमी ने कहा कि मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मैने कभी एमएलए-एमएलसी बनने के लिए प्रयास नहीं किया। मुझे राज्यसभा में भी नहीं भेजा गया और सांसद के लिए भी टिकट नहीं मिलेगा, तो जान बूझकर तलवार के आगे गर्दन नहीं दे दूंगा।

अपनी योजना का खुलासा करते हुए श्री फातमी ने कहा कि संवाददाता सम्मेलन के बाद पांच-पांच लोगों से बात करूंगा। दरभंगा में मेरे पांच हजार दोस्त हैं और मधुबनी के दोस्तों को 2 अप्रैल को बुला रहा हूं। उन्होंने कहा कि 2 तारीख से नामांकन शुरू होगा और 3 अप्रैल को मैं ऐलान कर दूंगा। उन्होंने यहां तक कहा कि फातमी राजद का एक अंग हैं और अगर इसे हटाया जाता हैं, तो पार्टी को बाद में इसका एहसास होगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *