Breaking News

लोकसभा चुनाव :: दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत 32 उम्मीदवारों की महागठबंधन ने की घोषणा

डेस्क : राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को होटल मौर्या में प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर महागठबंधन में शामिल राजद की उम्मीदवारों का एलान किया. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन अटूट है. उम्मीदवारों की घोषणा में देरी के संबंध में उन्होंने बताया कि हम देर आये, लेकिन दुरुस्त आये.

पार्टियों ने लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम भी जारी कर दिए हैं.

ये हैं उम्मीदवारों के नाम-

राष्ट्रीय जनता दल (19 सीटें)

मधेपुरा – शरद यादव
बांका – जयप्रकाश नारायण यादव
भागलपुर – शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल
दरभंगा – अब्दुल बारी सिद्दीक़ी
वैशाली – रघुवंश प्रसाद सिंह
गोपालगंज – सुरेंद्र राम
सारण – चंद्रिका राय
हाजीपुर – शिव चंद्र राम
बेगुसराय – तनवीर हसन
पाटलिपुत्र – मीसा भारती
जहानाबाद – सुरेंद्र यादव
नवादा- विभा देवी
झंझारपुर – गुलाब यादव
अररिया – सरफ़राज़ आलम
सीतामढ़ी – अर्जुन राय
महाराजगंज – रणधीर सिंह
सीवान – हिना शहाब
बक्सर – जगदानंद सिंह
शिवहर – उम्मीदवार तय नहीं
आरजेडी ने अपने हिस्से की एक सीट आरा – सीपीआई – एमएल को दी है जहां से राजु यादव चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस के उम्मीदवार ( नौ सीटें)
किशनगंज – मोहम्मद जावेद
कटिहार – तारिक़ अनवर
पुर्णिया – उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह
सुपौल – रंजीत रंजन
समस्तीपुर (आरक्षित) – अशोक कुमार
सासाराम (आरक्षित) – मीरा कुमार
मुंगेर – नीलम देवी (बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी)
पटना साहिब – उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी, लेकिन लगभग तय है कि भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व सासंद शत्रुध्न सिंहा यहां से उम्मीदवार होंगे.
वाल्मीकिनगर- उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी. यहां भी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद कीर्ति आज़ाद हो सकते हैं.
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी)- पांच सीटें
जमुई (आरक्षित)- भूदेव चौधरी
काराकट- उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी
उजियारपुर- उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी
पश्चिमी चंपारण- उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी
पूर्वी चंपारण- उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी

वीआईपी- तीन सीटें

मुज़फ़्फ़रपुर – राजभूषण चौधरी निषाद
खगड़िया- मुकेश सहनी
मधुबनी – उम्मीदवार की घोषणा बाद में होगी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)- तीन सीटें
गया (आरक्षित)- जीतन राम मांझी
औरंगाबाद – उपेंद्र प्रसाद वर्मा (हम पार्टी)
नालंदा- अशोक कुमार आज़ाद चंद्रवंशी

किन-किन सीटों पर नहीं हुई अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा

राजद कोटे की शिवहर, कांग्रेस कोटे की पटना साहिब और वाल्मीकि नगर, रालोसपा कोटे की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर और काराकाट के अलावा वीआईपी की मधुबनी सीट पर उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हुई है.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *