Breaking News

नई दिल्ली :: संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन आज से, तैयारी पूरी

नई दिल्ली : राजधानी के द्वारका सेक्टर’19 स्थित कुतुब विहार फेस-1 में मौनी बाबा सेवा संस्थान द्वारा संगीतमय श्री राम कथा सात अप्रैल (रविवार) से शुरू होगी। कथा अपराह्न 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी। इसको लेकर प्रबंधन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है।

श्री श्री 108 पचाढी महंत संत प्रवर परम आदरणीय श्री राम उदित दास”मौनी बाबा” कें पावन सानिध्य में विख्यात कथा वाचक श्री श्रवण दास जी महाराज मुखारविद से अमृत वर्षा करेंगे। संस्था के अहम सदस्य बबलू मिश्रा ने कहा कि पिछले 3 वर्षों से कुतुब विहार फेस-1 D/E ब्लॉक् स्थित नीम पेड़ वाले ग्राउंड पर संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी सात अप्रैल को कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होगी। कॉलोनी से होते हुए नीम पेड़ ग्राउंड स्थित कथा स्थल तक आएगी। वहीं 16 अप्रैल (मंगलवार) को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि इस पावन बेला पर पहुँचे और रामकथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त करें।

इस मौके पर सुनील मिश्रा,सुधीर मिश्रा,रंजीत सिंह,रवि रंजन सिंह,रमन झा,उदय मिश्रा उर्फ दीपू,नंदलाल मिश्रा,कन्हैया ठाकुड़,बिपुल ठाकुड़,समीर झा,सरोज झा,राम आधार झा,सदाकान्त के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

सूरत में सनसनी: मंदिर के बाथरूम में मिलीं दो कॉलेज छात्राओं की लाशें, इंजेक्शन मिलने से आत्महत्या की आशंका

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। …

धूल छंटी तो सामने था मौत का मंजर: महोबा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बिखरीं जिंदगी, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे हुए अनाथ

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ …

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खौफनाक पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन मासूमों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता, फिर खुद झूला फंदे पर — गरीबी ने पूरा परिवार निगला

शनिवार को अमांपुर कस्बे से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *