Breaking News

रसोईया संघ : जो सरकार हमारी मानदेय बढ़ाये उसे ही देंगे वोट, नहीं तो नोटा पर करेंगे चोट!

रसोईया संघ की ओर से होली से पूर्व अपनी न्यायोचित
मांगों के समर्थन में एम.डी.एम. रसोईया एकता संघ एवं बिहार मध्याहन भोजन रसोइया
संघ के संयुक्त तत्वाधान में मध्याहन योजल रसोईया
संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राजीव कु· गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। सैकडों की संख्या में मौजूद रसोईया ने कहा के जो सरकार हमारी मानदेय बढायेगी उसे हम वोट देंगें, नहीं तो हम सभी रसोईया परिवार सहित नोटा को वोट करेंगें। बैठक के माध्यम से होली से पूर्व मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग केन्द्र एवं राज्य सरकार से की गई। बैठक के अन्त में होली की शुभकमना देते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन उत्सव रसोइयो ने
मनाया गया। मौके पर आर के दत्ता ने कहा 1600 से कम से कम 18000 सम्मानजनक मानदेय रसोईया को मिलना चाहिए। इस बढ़ती महंगाई में इतने कम में परिवार चलाना बहुत मुश्किल होता है। सरकार रसोईया के साथ न्याय करना होगा और सम्मानजनक मानदेय रसोईया को देना होगा। मौके पर संतोष कुमार श्रीवास्तव,
जहाना खातुन, गोपाल गुप्ता, मिश्रीलाल मंडल,योगेन्द्र मंडल, अनिता देवी,कविता देवी,विपति देवी,सुमित्रा देवी,पूनम देवी हेपुदेवी,रामजीवेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

सूरत में सनसनी: मंदिर के बाथरूम में मिलीं दो कॉलेज छात्राओं की लाशें, इंजेक्शन मिलने से आत्महत्या की आशंका

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। …

धूल छंटी तो सामने था मौत का मंजर: महोबा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बिखरीं जिंदगी, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे हुए अनाथ

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ …

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खौफनाक पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन मासूमों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता, फिर खुद झूला फंदे पर — गरीबी ने पूरा परिवार निगला

शनिवार को अमांपुर कस्बे से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर …