Breaking News

कुख्यात रौनक सिंह को भागलपुर सेंट्रल जेल पहुंचाकर लौट रही दरभंगा पुलिस टीम का एक्सीडेंट, 4 पुलिसवाले जख्मी

डेस्क। दरभंगा के कुख्यात रौनक़ सिंह को मंडलकारा दरभंगा से भागलपुर सेन्ट्रल जेल पहुँचाकर पुलिस टीम पुलिस जीप से दरभंगा के लिए लौट रहे थे। रास्ते में बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सभी पुलिस वाले सड़क हादसे में बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप एसएच 55 पर रविवार की सुबह ट्रक ने पुलिस जीप को सामने से ठोकर मार कर परखच्चे उड़ा दिए। घटना में पुलिस जीप पर सवार हवलदार समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। तीन पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि चालक का इलाज किसी निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों में दरभंगा में पदस्थापित हवलदार विनोद सिंह, जवान सुधीर कुमार चौधरी, जवान संजीव उडाँव शामिल हैं। वहीं, जीप चालक झा जी का एक निजी अस्पताल में इलाज होना बताया जा रहा है। ट्रक की ठोकर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना में चालक के गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चालक का हाथ भी कट गया। चारों पुलिस कर्मियों के हथियार सुरक्षित है।जख्मी सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक वाला भाग गया। तीन पुलिस कर्मी बेहोश हो गए। उनका भी सर फट गया। गाड़ी से उतर कर मदद के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन किसी वाहन वालों ने म नहीं की। सिमरिया से आने वाला एक स्कॉर्पियो वाला मदद के लिए तैयार हुआ। उनके सहयोग से गाड़ी में फंसे विनोद और संजीव को बाहर निकाला जा सका। चालक को भी निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद स्कॉर्पियो वालों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी के बाद नगर थाने की पुलिस हरकत में आई। उसके बाद बेगूसराय पुलिस जख्मी पुलिस वालों को मदद के सदर अस्पताल पहुंची।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …