Breaking News

लोकसभा चुनाव के पहले मतदान के दिन ही पीएम मोदी की बायोपिक हो रही रिलीज

आयुषी प्रियादर्शी : फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बॉयोपिक की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म की रिलीजिंग डेट का खुलासा फिल्म के लीड एक्टर विवेक ओबरॉय ने अपने सोशल अकाउंट से की है।

आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर कई राजनीतिक दल इस फिल्म का विरोध कर रहे थे। वहीं फिल्म को कई बार हाईकोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे। अब सभी मुसीबतें झेलने के बाद यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इसी दिन से देशभर में लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो जाएगी। विवेक ओबरॉय ने फिल्म का एक नया पोस्ट शेयर किया है

जिसमें फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, ‘दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। भारतीय ज्यूडिशियरी का धन्यवाद। हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म आपको पसंद आएगी और आपको इंस्पायर करेगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था मामला

कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर कोर्ट 8 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई से मना कर दिया था।

Check Also

MMS :: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का अश्लील वीडियो वायरल

https://youtu.be/MxzEb8GqMl0 देखें वीडियो भी… डेस्क : भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक अश्लील वीडियो सोशल …

फनकार – ए – आज़म थे ट्रेजडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार : डॉ संजीव शमा

दिलीप कुमार के निधन से चाहनेवालों में शोक, फैन्स ने दी श्रद्धांजलि झंझारपुर (डॉ संजीव …

बनकाठी (वन की लकड़ी) – लॉकडाउन के दौरान एक अनोखी कहानी…

अमरेंद्र सुमन की स्पेशल रिपोर्ट : झारखंड का एक सुदूर गाँव बनकाठी गाँव के बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *