आयुषी प्रियादर्शी : अक्षय कुमार और करीना की फिल्म ‘गुड न्यूज’ की शूटिंग नवंबर में शुरू हुई थी। दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी फ़िल्म का हिस्सा हैं। दिलजीत और कियारा ने 30 नवंबर को शूटिंग शुरू कर दी थी, साढ़े तीन महीने बाद यह काम पूरा हुआ है।

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर शूट पूरे होने के वक्त की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जब इसका शूट शुरू हुआ था तो अक्षय ने इसकी सूचना अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी। इस मल्टीस्टारर फ़िल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चा चाहते हैं और इसके लिए हर कोशिश कर रहे हैं। बाद में वो आईवीएफ या सरोगेसी की मदद लेते हैं। एक अप्रैल को एक अफवाह ऐसी भी फैली थी कि करीना के बेटे तैमूर अली खान इसमें दिखेंगे और अक्षय के साथ उनके दो सीन हैं।

बता दें कि काफी दिनों बाद करीना और अक्षय ने साथ में कोई फिल्म की है। दोनों आख़िरी बार ‘गब्बर इज़ बैक’ में साथ देखे गए थे। हालांकि उस फ़िल्म में करीना ने सिर्फ़ कैमियो किया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इससे पहले ‘टशन’ और ‘कमबख़्त इश्क़’ में करीना अक्षय की हीरोइन बन चुकी हैं। करण जौहर ने भी गुड न्यूज़ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी ट्विटर के ज़रिए दी है। फ़िल्म को डेब्यूटेंट राज मेहता निर्देशित कर रहे हैं।

करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस इसे प्रोड्यूस कर रहा है। शूटिंग शुरू हुई थी तब भी करण ने ट्वीट किया था।
यह फिल्म इस साल 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें सुखबीर के मशहूर गाने ‘सौदा खरा खरा’ का नया संस्करण भी है। इसे दिल्ली के नाइटक्लब में शूट किया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !