लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई दर्दनाक मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने बार-बार इस प्रकार की घटना होने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा कोई आवश्यक कदम न उठाये जाने पर गहरी निराशा व्यक्त की है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के बाद लगातार शाहजहांपुर, बरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, सहारनपुर, कुशीनगर में सैंकड़ों मौतें हो चुकी हैं और सरकार हर बार यही कहती रही है कि आवश्यक कदम उठायेगी। अब बाराबंकी में हुई जहरीली शराब के सेवन से एक दर्जन से अधिक मौतें प्रदेश सरकार की लापरवाही को उजागर करता है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
- राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से हुई दर्दनाक मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री राजबहादुर के नेतृत्व में बाराबंकी गया है। प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की एवं घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल अतिशीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को देगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !