Breaking News

युवक की निर्मम हत्या से इलाके में फैली दहसत

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार देर रात सीतापुर के रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई देखते-देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।  बताया जा रहा है कि सीतापुर निवासी नरेंद्र गौतम 35 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल गौतम अमेठी के डिप्टी गंज में रहकर मजदूरी करता था  अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए  दुकान खोलना  चाह रहा  था  उसके लिए जमीन  ढूंढ रखी थी  लेकिन शिवा रावत पुत्र  हरीश रावत व अजय पुत्र हनुमान रावत और जितेंद्र पुत्र राम शंकर  उस जमीन पर दुकान खोलने का विरोध कर रहे थे बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई 

और देर रात युवक की हत्या कर दी गई । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को हिरासत में  लेकर जांच पड़ताल में जुट गई  थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मुन्नी लाल गौतम ने  लिखित तहरीर में बताया कि शिवा रावत व अजय रावत और जितेंद्र रावत  ने हमारे बेटे की हत्या की है तहरीर के आधार पर  तीनों  नामजद आरोपियों के खिलाफ  खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत  किया गया है वहीं पुलिस तीनों आरोपी को हिरासत में लेकर  आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …