
विमलेश तिवारी (लखनऊ) :: बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज निकट बृज की रसोई सीतापुर रोड लखनऊ में आज सत्रारम्भ समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० अनिल कुमार शुक्ला, कुलपति महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली तथा भुतपूर्व विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो० एम.वर्मा, प्रो० यू. सी.वशिष्ठ एवं भुतपूर्व विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो० ए. के.चटर्जी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। बी.एड. की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो० अनिल कुमार शुक्ला ने नवागत छात्र/ छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए कंहा की युवा की भारत के भाग्य विधाता होते है,इस लिए उन्हें उत्तम समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और ग्रामीण परिवेश कभी शिक्षा के मार्ग में बाधा नही बन सकता। अगर विद्यार्थी के अंदर लगन और समर्पण है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
तो परिवेश महवपूर्ण नही होता । प्रो० एम.वर्मा ने नवागत छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा के लिए युथ पॉलिसी की जरुरत है और शिक्षण व्यवसाय दैवीय कार्य है,इस हेतु आपको अपना आदर्श समाज के सामने प्रस्तुत करना पड़ेगा । प्रो० यू.सी.वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा को वास्तविक जीवन से जोड़ने वाली होनी चाहिए, छात्रों के ऊपर समाज के निर्माण का दायित्व है । प्रो.चटर्जी ने जीवन मे कौशल के सीखने पर बल दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज बोरा द्वारा अतिथियो को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियो को स्वागत महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. जया सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की निदेशिका सलोनी बोरा तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !