Breaking News

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व का जलवा बरकरार, टैलेंट हंट शो में भी मिला सम्मान

डेस्क : सूर्या इवेंट फ़िल्म प्रोडक्शन के संयोजन में कलामण्डप में आयोजित लिटिल स्टार , स्टार मॉम टैलेंट हंट शो के ग्रैंड फिनाले पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिये सम्मानित किया गया ।

सूर्या इवेंट कंपनी की निदेशक नीलोफ़र नवाज खान ने अनूप मिश्रा अपूर्व को यह सम्मान भेंट किया गया । इस अवसर पर अनूप मिश्रा अपूर्व ने टैलेंट शो की सराहना करते हुए कहा कि सूर्या इवेंट फ़िल्म प्रोडक्शन की पहल के जरिये बच्चों और महिलाओं को नृत्य , गायन , मॉडलिंग और अभिनय आदि क्षेत्रों में प्रतिभा को निखारने के साथ साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है जो कि काबिले तारीफ है ।


इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बच्चों ने भाग लिया , रजत पाण्डेय , अमिता , इप्शिता , अनिका आब्दी , दिव्यांशु , गौरिका राय , वानी विजेता रहीं । विजयी बच्चों को मुख्य अतिथि अनीश खान वारसी और विशिष्ठ अथिति सुधाकर त्रिपाठी ( राज्य मंत्री ) ने पुरुस्कृत किया । इस अवसर पर सूर्या इवेंट एंड फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा बनाई गयी शार्ट फ़िल्म “अपशगुन ” को यू ट्यूब पर रीलिज भी किया गया ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …