Breaking News

गुमशुदा लड़की कोर्ट मैरेज कर पहुंची थाने

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: माल इलाके के झब्बाखेड़ा गांव की चौबीस वर्षीय युवती की माँ अजराख़ातून ने गत तीस जून को थाने पर बेटी की तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज करायी थी।युवती ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद रविवार दोपहर बाद थाने पहुंची।पुलिस ने दोनों से पूछ ताछ की प्रेमी युगल ने साथ ही रहने के साथ जीने मरने की बात कही।जबकि युवती के परिवार वाले युवती को घर वापसी के लिए मनाने में लगे थे।

उमरावल पंचायत के मजरे झब्बाखेड़ा गांव निवासी सुलेमान की पत्नी अजरा खातून ने गत तीस जून को अपनी चौबीस वर्षीय बेटी  की माल थाने पर गुमसुदगी दर्ज करायी थी।पुलिस मोबाइल की लोकेशन से थाने आने की बात करती रही।प्रेमी युगल ने कोर्ट में कोर्ट मैरिज करने के बाद रविवार को गुमसुदा हूई सुलेमान की बेटी प्रेमी सुमित कुमार बढ़ईको साथ लेकर स्वयं दोपहर बाद थाने पहुंच गयी।पुलिस ने फोनकर अजरा खातून को बेटी के थाने पर पहुंचने की खबर दी।वह परिवार सहित थाने पहुंची तो बेटी ने बताया कि मैंने सुमित के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।अब हम दोनों साथ ही मरेंगे और जियेंगे। परिवार और पुलिस युवती को समझाने में जुटी थी।लेकिन बेटी प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी थी।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …