
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार देर रात सीतापुर के रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई देखते-देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताया जा रहा है कि सीतापुर निवासी नरेंद्र गौतम 35 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल गौतम अमेठी के डिप्टी गंज में रहकर मजदूरी करता था अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए दुकान खोलना चाह रहा था उसके लिए जमीन ढूंढ रखी थी लेकिन शिवा रावत पुत्र हरीश रावत व अजय पुत्र हनुमान रावत और जितेंद्र पुत्र राम शंकर उस जमीन पर दुकान खोलने का विरोध कर रहे थे बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
और देर रात युवक की हत्या कर दी गई । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता मुन्नी लाल गौतम ने लिखित तहरीर में बताया कि शिवा रावत व अजय रावत और जितेंद्र रावत ने हमारे बेटे की हत्या की है तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है वहीं पुलिस तीनों आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !