Breaking News

जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में फलदार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण…

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: मोहनलालगंज निगोहा नगराम क्षेत्र के बहरौली जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया जिससे यहां पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छे वातावरण के साथ साथ अच्छे फल भी मिल सके जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम की अगली कड़ी में कॉलेज के प्रांगण में अमरूद और जामुन के वृक्ष लगाए गए कॉलेज के सौंदर्यीकरण हेतु कॉलेज के प्रांगण में अशोक के वृक्ष भी लगाए गए जब इस संबंध में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वृक्षों से बच्चों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और स्कूली छात्र छात्राओं को बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे इसलिए सभी लोग अपने अपने विद्यालय के प्रांगण में ज्यादा से

ज्यादा वृक्षारोपण करें उन्होंने यह भी बताया कि हमको अभी तक सरकार की तरफ से निशुल्क वृक्ष नहीं प्राप्त हो पाए हैं सभी वृक्ष मौसम की अनुकूलता को देखते हुए स्वयं व्यवस्था करके लगवाया है जब सरकार की तरफ से निशुल्क वृक्ष प्राप्त होंगे तो बड़े पैमाने पर स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे यहां पर हरियाली के साथ साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को अच्छी से अच्छी छाया और अच्छा से अच्छा वातावरण मिल सके इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा,पूर्व प्रधानाचार्य अवध बिहारी, जेपी वर्मा,शंभू दत्त तथा विद्यालय कर्मचारी जितेंद्र कुमार,केशवराम, गोमती प्रसाद तथा पूर्व छात्र राहुल एवं विशाल कुमार,अजय सिंह एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं मौके पर मौजूद रहे

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …