
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश व निर्देश का पालन करते हुए व क्षेत्राधिकारी मोहन लाल गंज , व प्रभारी निरीक्षक जी , डी , शुक्ला के कुशल नेतृत्व में मोहन लाल गंज पुलिस टीम कस्बे में संदिग्ध ब्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कर रही थी कि जरिये मुखबिर खास से पुलिस टीम को सूचना मिली कि मु०अ०स०213/18 धारा 392/411 आईपीसी का वांक्षित अभियुक्त प्रभात शुक्ला पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला निवासी पूरे बदली मयास थाना जामो जनपद अमेठी मोहन लाल गंज बस स्टॉप पर पर कही जाने की फिराक में खड़ा है यदि आप लोग जल्दी वहां पर पहुच जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम मुखबिर से बताये गए स्थान पर जा पहुची तो मुखबिर से बताये गए हुलिए से मिलता जुलता एक संदिग्ध युवक बस स्टाप मोहन लाल गंज में खड़ा मिला , जिसे पुलिस टीम ने फुर्ती से धर दबोचा और मौके पर ही उसकी जामा तलाशी ली तो अभियुक्त के पास से 3400 रुपये नगद बरामद हुए , और मौके पर पुलिस टीम ने अभियुक्त का नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम व पता प्रभात शुक्ला पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला निवासी पूरे बदली मयास थाना जामो जनपद अमेठी का निवासी बताया , गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस टीम ने उसके जुर्म से रूबरू करा कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी , जहा पर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया । पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से भी करीब आधा दर्जन मुकदमे आइपीसी की विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है , वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह , व सिपाही अश्वनी दीक्षित , व मो०रईश आदि पुलिस टीम शामिल रही ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !