Breaking News

कलेजे के टुकड़े को पिता ने ही पटक कर मार डाला

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: निगोहा  के निगोहा थाना क्षेत्र के राती गांव में पति पत्नी के झगड़े के बाद शराब के नशे में धुत पति ने अपने 8 महीने के दूधमुहे बेटे को उठाकर जमीन में तीन बार पटक पटक कर मार डाला। जिसमें बच्चे की मौके पर मौत हो गयी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े  बच्चे को मृत देख नशेड़ी पति को ग्रामीणों ने पिटाई कर बंधक बना लिया। और पुलिस को 100 न0 पर सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l 
ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 2 वर्ष पहले आई कथित पत्नी लक्ष्मी सुरेंद्र के साथ पति पत्नी  की तरह रहती थी जिनकी दैनिक हालात ठीक नहीं थे सुरेंद्र जो भी कमाई करता था वह शराब पीकर उड़ा देता था घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण शराब पीकर आए दिन मारपीट भी करता था l  राती गांव के रहने वाले सुरेंद्र  तीन भाई और दो बहने थी जिसमें एक बड़े भाई की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी  और छोटा भाई सुशील साहू लखनऊ में रहता है। वही दोनों बहनों की भी शादी हो चुकी है।  जो अपने घरों में रहती हैं


पत्नी के अनुसार पति   सुरेंद्र मंगलवार की देर रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा जिसके बाद पत्नी लक्ष्मी से विद्यालय में लगे  नल से पानी  लाने को कहा  पत्नी द्वारा मना करने पर  कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दरमियान ही पत्नी लक्ष्मी पास के ही विद्यालय से पानी लेने चली गई इस दौरान सो रहा 8 माह का नाबालिक कमलेश जग गया और रोने लगा यह देख शराब के नशे में धुत सुरेंद्र क्रोधित होकर अपने बेटे कमलेश को उठाकर चबूतरे से फेंका तो नाबालिक घर पर बने शौचालय से जा टकराया फिर भी कलयुगी बाप का मन नहीं पसीजा बेटे को उठाकर जमीन पर कई बार पटक कर  उसे मार डाला। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
पत्नी के शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े  बच्चे को मृत देख नशेड़ी पति भागने लगा तो ग्रामीणों ने पकड़ कर आरोपी सुरेंद्र साहू को बंधक बना लिया।   डायल 100  पर सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया व बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पति पत्नी के झगड़े में बच्चे को पिता ने पटककर मार डाला, आरोपित  सुरेन्द को जेल भेज दिया गया। पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया  ।।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …