
युवा गौरव । श्री राम रावत (माल /लखनऊ) :: लम्बे समय से चली आ रही जनसमस्याओं को दूर न किये जाने से खफा किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया।भकियू कोकतंत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जमा हुये बड़ी संख्या में किसानों ने प्रशासन को खूब कोसा।किसानों के प्रदर्शन को उग्र होता देखा तो एसडीएम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया।किसानों ने समय से समस्यायें दूर कराने की मांग की है।इलाके में सरकार द्वारा स्थापित सार्वजनिक संस्थानों की बर्बादी के चलते किसानों को हो रही समस्या दूर कराये जाने के लिये मांग की थी।हमेशा की तरह अधिकारियों ने आश्वासन देकर सभी को चलता कर दिया।इसी बात से नाराज हजारों किसानों ने भाकियू लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया।किसान संगठन ने जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगों को पूरी कराने की मांग की थी।संगठन ने वर्ष 2000 में डीआरडीए द्वारा एसजीएसवाई योजना के अवस्थापना मद से कस्बे में अपना बाजार की स्थापना करायी थी।माल भरावन मुख्य मार्ग से दो सौ मीटर अंदर बने इस बाजार को जाने वाले रस्ते को बनाये जाने की मांग किसान काफी समय से कर रहे हैं।रास्ता और बाजार की व्यवस्था नहीं की गयी।बालिका शिक्षा के लिए वर्ष 2002 में स्थापित एकमात्र वीरांगना ऊदा देवी राजकीय बालिका इंटर कालेज में कभी शिक्षक स्टाफ पूरा नहीं तैनात किया गया।कालेज का आधा भवन उपयोग ही नहीं किया जाता है।गांव के किसान जब अपनी बेटियों का एडमीशन कराने जाते हैं
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
तो प्रिंसिपल स्टाफ न होने के कारण मजबूरी जताती हैं।यह समस्या जिला विद्यालय निरीक्षक की जानकारी में होने के बाद भी दूर नहीं की गयी।अमलौली गांव के निवासी रहे शहीद बलराम सिंह की प्रतिमा चौराहे पर लगाये जाने का आश्वासन देने के बाद भी प्रशासन ने प्रतिमा नहीं लगवायी।माल कस्बे में स्थित दो तालाबों के बरसाती पानी की निकासी न होने से दर्जनों घरों में पानी भर जाता है।करीब तीन वर्षो से इस समस्या को दूर करने के आश्वासन देने से बात आगे नहीं बढ़ी।कस्बे को सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने के लिये बनी पानी की टंकी भी किसान नेताओं के निशाने पर रही।किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा टंकी का बिजली बिल तैतींस लाख हो गया और पानी किसी के घर गया नहीं।उन्होंने कहा संगठन के तमाम बार किये गए प्रयासों के बाद भी अधिकारी को समस्या का समाधान नहीं कराते है।इसलिये संगठन के किसान सड़क पर उत्तर कर अपनी आवाज शासन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे है।अपना बाजार के गेट पर हुए इस प्रदर्शन में हरदोई के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह,जिलाध्यक्ष लखनऊ मनीष यादव,जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार दीक्षित,अर्जुन सिंह मुकेश कुमार उर्मिला रावत सहित तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में एसडीएम विकास सिंह ने ज्ञापन लिया।एसडीएम ने कहा संगठन ने जिन समस्याओं को मुख्य तौर पर चिंहित किया है उन्हें शीघ्र दूर कराया जायेगा।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !