डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक 18 सितंबर को बुलाई गई है।

इस बैठक में सभी संकायाध्यक्षों व अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बुलाया गया है। इसके साथ ही पिछली बार छात्र संघ चुनाव का सफल संचालन करने वाले प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह को इस बार फिर मुख्य चुनाव पदाधिकारी मनोनित किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इससे संबंधित अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो 18 को होने वाली बैठक में मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय क्षेत्रंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों व संकायों में अध्ययनरत नियमित छात्र भाग लेते हैं। चुनाव दो चरणों में होगा।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !