Breaking News

दरभंगा : पॉलिटेक्निक छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, छात्रावास कराया गया खाली

news-1-phto-polytechnic-ke-student-ke-saath-marpitदरभंगा : कादिराबाद बस स्टैंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पॉलिटेक्निक के कुछ छात्र अक्सर महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करते रहते है। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो पॉलिटेक्निक के छात्र उग्र होकर वहीं पर मारपीट शुरू कर दिया। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात एक ऑटो वाले को भी नशे की हालत में छात्रों ने जम कर पिटाई कर दी। वहीं कैदराबाद के दो दुकान में तोड़फोड़ भी किया है। जिसको लेकर छात्रों के प्रति स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। इधर मारपीट में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद अपने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच कर मामले को शांत किया। काफी मशक्कत के बाद तत्काल पॉलिटेक्निक के छात्रावास को खाली करा दिया गया तथा स्थानीय लोग सड़क जाम को हटाने में लगी रही। स्थानीय लोगों व पॉलिटेक्निक छात्रों के बीच की तनाव को देखकर पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन ने होने वाली डिप्लोमा तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …