दरभंगा : दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधकर्मियों ने व्यवसायी को गोली मारकर उससे लाखों रूपये लूट लिया। घायल अवस्था में व्यवसायी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
स्थानीय लोगों ने दो हमलावरों को खदेड़ कर पकड़ लिया। घटना मब्बी सहायक थाना से महज 100 फीट की दूरी पर घटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह 8 बजे व्यवसायी राज कुमार पूर्वे आजमनगर स्थित अपने आवास से मब्बी स्थित अपने दुकान पर जा रहे थे। वहीं अपराधकर्मी वहीं से उनका पीछा कर रहा था। व्यवसायी सहायक थाना से जब 100 फीट की दूरी पर था, तो अपराधकर्मियों ने आगे से घेरकर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने दो अपराधी को धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तब पुलिस उसे छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम मौके पर पहुंचे और एसडीपीओ सहित कई थाना की पुलिस पहुंची। व्यवसायियों की हमला में उपयोग किया गया पिस्तौल बरामद कर लिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधी दूसरे जिले के हैं, लेकिन लाईनर यहीं का है। उसकी पहचान हो गयी है। घटनास्थल से एक खोखा और दो गोली और पिस्टल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कितनी राशि लूटी गयी है। व्यवसायी के बैग में कितनी रूपये थी। वह वे अभी नहीं बता पा रहें हैं। कभी 50 हजार, तो कभी ढ़ाई लाख और कभी 10 लाख की बात कर रहें हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले का पूरी तरह उद्भेदन के लिए टेक्निकल टीम को भी लगाया गया है। इसी बीच दरभंगा प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद् ने घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की है। चैम्बर के अध्यक्ष पवन सुरेका ने इस बीच अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है और विधि व्यवस्था में भारी गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था में सुधार को लेकर चैम्बर की ओर से पुलिस प्रशासन से वार्ता की जायेगी। घायल व्यवसायी को देखने के लिए सुनील कुमार गामी और सुशील कुमार जैन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !