Breaking News

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए 31 एकड़ भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

दरभंगा : राजस्व विभाग एवं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबरे ने राजस्व वसूली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रगति संतोषजनक नहीं है। वित्तीय वर्ष में सिर्फ चार माह का समय बचा है। इसको लेकर इसी अवधि में लक्ष्य पूरा करना है।

प्रमंडलीय सभागार में आयुक्त समीक्षा बैठक कर रहे थे। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि खनन विभाग की उपलब्धी अत्यंत ही असंतोषजनक है। लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 16.36 प्रतिशत ही हुई है। विद्युत विभाग की समीक्षा में अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि बरसांत तक शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली हो जायेगी। बिजली विभाग की ओर से जर्जर तार को बदलने का भी आंकड़ दिया गया।

वहीं आयुक्त ने दरभंगा एयरपोर्ट से व्यवसायिक सेवा शुरू करने के लिए 31 एकड़ जमीन का ब्योरा की बाबत पूछा गया तो जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि 31 एकड़ भूमि के हस्तांतरण हेतु प्रक्रिया शुरू की गयी है। जहां, रनवे का विस्तारीकरण किया जायेगा। प्रमंडलीय आयुक्त ने तीनों जिला के उप विकास आयुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर क्रियान्वयन करावें। बैठक में दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …