दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों का सोमवार को सीनेट हॉल में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो शिवाकांत झा ने संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव को शपथ दिलायी और कहा कि नियमों के आलोक में छात्रों एवं संघ की समस्याओं का समाधान तत्क्षण किया जाएगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सी.सी.डी सी सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो श्रीपति त्रिपाठी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और मंच संचालन का भी दायित्व निभाया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास कुमार तथा महासचिव रामाश्रय यादव ने छात्रसंघ के उद्येश्यों के अधीन विश्वविद्यालय हित में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

वहीं प्रॉक्टर प्रो0 सुरेश्वर झा ने भी छात्र संघ की महत्ता एवम उसके कार्यों पर विस्तार से बताया। वहीं वेद विभाग के शिक्षक डॉ0 रामप्रवेश पासवान ने छात्रसंघ के उद्येश्यों पर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सकारात्मकता के साथ कार्य करें तथा गलत तत्वों से बच कर छात्रहित में विश्वविद्यालय का सहयोग करें। कुलसचिव कर्नल नवीन कुमार समेत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !