राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी में एक वकील की हत्या को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि ‘सोरांव के विजयशंकर तिवारी और शामली के अजय पाठक की हत्या के बाद अब लखनऊ में अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई।
क्या प्रदेश पूरी तरह से अपराधियों के हाथ में है? भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था के बारे में पूरी तरह फेल है। मैं इन सभी परिवारों की न्याय की लड़ाई में इनके साथ खड़ी हूं।’
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
