Breaking News

अपने घरों तक रास्ता से वंचित परिवारों से मिले जेडीयू नेता राजेश्वर राणा, भगता बांध पर सड़क निर्माण का दिए आश्वासन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा सोमवार को रघेपुरा सूर्य मंदिर के सामने बनी कॉलोनी के घरों तक पहुंच पथ से वंचित परिवारों से मिलकर आश्वासन दिए कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं और समाज के हर तबके तक विकास पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं।

 

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा

 

श्री राणा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हर गांव हर गली तक सड़क निर्माण करवा चुके हैं और जल्द ही भगता बांध पर 30 फीट सड़क निर्माण करवा कर इंदिरा कॉलोनी से इनके घरों तक पहुंच पथ बनाया जाएगा।

Advertisement

 

 

गौरतलब है कि दरभंगा जिले के बहादुरपुर अंचल अन्तर्गत 8 वर्षों से रह रहे लोगों को मजबूरन किसी के निजी जमीन का चाहरदीवारी फांद कर आना जाना पड़ता है। महिलाएं बच्चे बूढ़े सभी दीवार फांदकर आने जाने को विवश हैं।

 

सरकारी रास्ता नहीं बनने के कारण विवश वहीं के लोगों का कहना है कि रात्रि में कोई बीमार पड़ जाए तो वहां एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकता है और सही समय पर इलाज नहीं होने से किसी की जान भी जा सकती है। रास्ते की परेशानी को लेकर इन लोगों ने जिला पदाधिकारी से गुहार लगाई।

 

Advertisement

दरभंगा डीएम राजीव रौशन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उनके आवेदन को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी दरभंगा को फॉरवर्ड कर दिया।

दरभंगा डीएम राजीव रौशन

 

अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास ने भी त्वरित संज्ञान लेते हुए बहादुरपुर सीओ को भगता बांध पर पहुंच पथ निर्माण को लेकर नियमानुकूल आवश्यक कार्रवाई हेतु आदेश भेज दिया।

 

 

 

वहीं यहां के हालात की सूचना जैसे ही जेडीयू नेता राजेश्वर राणा को मिली वो खुद जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब दरभंगा के एडीएम नीरज कुमार दास बहादुरपुर सीओ को भगता बांध पर पहुंच पथ निर्माण को लेकर आदेश भेज दिए हैं तो सीओ साहब को अतिशीघ्र इनकी सुधि लेनी चाहिए। पीड़ित परिवारों में शारदा देवी, नेवती पासवान, सुनील, अनिल झा, शंभू कामती, निक्की कुमारी समेत दर्जनों परिवार के लोग शामिल हैं।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …