Breaking News
Home / बिहार / पटना / बिहार के नये DGP बने विनय कुमार, जेएस गंगवार को निगरानी के डीजी की कमान

बिहार के नये DGP बने विनय कुमार, जेएस गंगवार को निगरानी के डीजी की कमान

पटना। बिहार सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज की छुट्टी कर दी है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

 

 

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है। विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे। सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे।

 

Advertisement

राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा है। वे निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। बता दें कि आलोक राज को इसी साल 30 अगस्त को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। तत्कालीन डीजीपी रजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण ये पद खाली हुआ था। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन सरकार ने आलोक राज को कमान सौंपी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है।

 

Advertisement

 

सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है। जिंतेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर हुआ करते थे। उनके प्रमोशन के बाद कुंदन कृष्णनन को उस पद पर तैनात किया गया था। गंगवार वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। आज इनकी पोस्टिंग कर दी गयी।

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …