Breaking News

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने लिया निष्ठा प्रशिक्षण

कमलेश वर्मा, मलिहाबाद,लखनऊ। विकास खण्ड मलिहाबाद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए एकीकृत राष्ट्रीय पहल के तहत पांच दिन तक चलने वाला निष्ठा प्रशिक्षण मलिहाबाद के महात्मा गांधी इंटर कालेज में खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के दिशा निर्देश में द्वितीय दिवस का प्रारंभ प्रार्थना और योग से हुआ।

एडवोकेट अतुल किशोर ने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया जिसमे एसआरपी विद्योत्तमा पाण्डेय ने उनका साथ दिया। केआरपी हिंदी सर्वेश शुक्ला ने छात्रों को भाषा के शिक्षण शास्त्र के बारे में जानकारी दी तथा पतंग, मेरा देश सलोना देश, आदि कविताओं को छोटे समूह में तैयार कर बड़े समूह में प्रदर्शित करने की विधियां बताईं। उमा आर्य ने अंग्रेजी के भाषा शास्त्र के बारे में विस्तार से बताया। केआरपी सत्यप्रकाश पांडेय ने मॉड्यूल 2 पर चर्चा के विद्यालय के वातावरण को रुचिकर बनाने, केआरपी रवि सक्सेना ने शिक्षकों को गणित विषय को रुचिकर बनाने एवं केआरपी स्वतन्त्र कुमार श्रीवास्तव ने सामाजिक विषय को स्थानीय परिवेश से जोड़ते हुए शिक्षण करने के बारे में बताया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …