Breaking News

11 फरवरी को होगा ब्लाक में भाकियू के किसानों का धरना प्रदर्शन

मोहनलालगंज/लखनऊ।विगत 5 तारीख को हुई जिला इकाई की बैठक गोसाईगंज के गांव कबीरपुर में भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा व प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुई थी।जिसमे पहुचे भाकियू भानू गुट से जुड़े सैकड़ो की संख्या में किसान नेता व अन्य पदाधिकारीयो की मौजूदगी में ये जानकारी बैठक में उपस्थित भानु गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा व प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा ने समस्त भाकियू भानू गुट के किसानों व पदाधिकारियों को दी ।

और बैठक में होने वाली रास्ट्रीय पंचायत से सम्बंधित चर्चा व समीक्षा भी की । और उसके बाद गुट में जुड़े सभी किसान नेताओ से अपने अपने गांवो से समस्त किसानों को सूचित कर आने वाली 11 तारीख को होने वाली रास्ट्रीय महापंचायत में शामिल हो उसे  सफल बनाने की जोरदार  अपील भी की थी । जिसका समर्थन बैठक में मौजूद सभी किसानों ने तालियों की करतल ध्वनि के बीच किया था । वही किसानों को ये भी जानकारी दी थी कि इस पंचायत की अनुमति भी वो प्रशाशन से ले चुके है । और किसानों को पेयजल की सुविधा मयस्सर कराने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी प्रशाशन की होगी ।

वही क्षेत्रीय किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर और भृष्ट अप्सरो की पोल खोल किसानों को न्याय दिलाने के लिए भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार के किसी मंत्री को पंचायत में अपना व किसानों की मांगों का ज्ञापन पत्र सौपेंगे ।

इसलिए भाकियू भानु गुट से जुड़े समस्त नेताओ व किसानों से उन्होंने पुरजोर अपील की है कि सभी किसान अधिक से अधिक संख्या में ब्लाक मोहन लाल गंज में होने वाली 11 फरवरी की बैठक में शामिल होकर रास्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हितों हेतु आर पार का संघर्ष करने में उनका सहयोग कर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करे। ताकि किसानों को न्याय मिल सके और दोषियों के ऊपर कार्यवाही हो सके और अंत मे भाकियू भानू  जिंदाबाद ठाकुर भानु प्रताप सिंह जिंदाबाद व जय जवान,जय किसान के जोरदार नारे के साथ बैठक का समापन कर दिया ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …