Breaking News

दिव्यांगजनों के लिए शिविर का किया गया आयोजन

लखनऊ।लायंस क्लब, बलरामपुर द्वारा विगत वर्ष 8 नवंबर 2019 को आयोजित किए गए दिव्यांगजनों के शिविर में परीक्षण के उपरांत चयनित किए गए समस्त 102 दिव्यांगजनों को आज 6 फरवरी 2020  दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय महाराजा अग्रसेन मंदिर (अग्रवाल भवन) परिसर में प्रातः 11 बजे से विभिन्न सहायक उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान के श्रवण उपकरण, कृत्रिमअंग इत्यादि का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्णा करूणेश, जिलाधिकारी, बलरामपुर एवं विशिष्ट अतिथि लायन मनोज गोहेला, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 321B1, अन्य सम्मानित अतिथिगण लायन कमल शेखर गुप्ता, मंडलाधीश प्रथम, डॉ0 जगदीश अग्रवाल, मंडलाधीश द्वितीय, लायन डॉ0 अनिता गुप्ता, लायन विशाल सिन्हा, लायन पुष्कर राज, लायन बी0 एन0 चौधरी, लायंस क्लब बलरामपुर के अध्यक्ष लायन मधुकर मिश्रा, सचिव लायन अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन प्रद्युम्न सिंह, ज़ोन चेयरमैन लायन परमजीत सिंह सहित तमाम लायंस सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग समेकित क्षेत्रीय केंद्र (दिव्यांगजन) की टीम से राजीव रंजन, हिमांशु सिंह, अमित कुमार, विकास मिश्र, प्रमिल कुमार, कमलेश, राशिद का सहयोग रहा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …