श्रीनिवास सिंह मोनू , सरोजिनी नगर/लखनऊ। कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के शाहपुर मझगवां गांव में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 220 किसानों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों को खेती की सामयिक जानकारी किसान वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा दी गई तथा NFSM सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत ने यंत्रों पर प्राप्त होने वाले अनुदान के विषय में बताया।

श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी ने किसानों को खेती में खरपतवार नियंत्रण और कीटनाशक बीमारियों से फसल को बचाने के उपाय बताए तथा बंजर जमीन को कृषि योग्य कैसे बनाया जाए इसके विषय में बताया। मेले में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) वीरेंद्र कुमार वर्मा ने कृषकों को प्राप्त होने वाले अनुदानों के विषय में बताया। किसान मेले में कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक और अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !